73 साल की रोजी ट्राली बांधकर इंग्लैंड से नेपाल दौड़कर जा रहीं

73 साल की रोजी ट्राली बांधकर इंग्लैंड से नेपाल दौड़कर जा रहीं

...ताकि चैरिटी से भूकंप पीड़ितों की मदद कर सकें

रोजी ने चैरिटी के लिए 2018 में दौड़ना शुरू किया था।
इस्तांबुल | ब्रिटेन की 73 वर्षीय रोजी स्वेल पोप इंग्लैंड से नेपाल दौड़कर जा रही हैं, ताकि चैरिटी के जरिए वह भूकंप पीड़ित परिवारों की मदद कर सकें। वह रविवार को इस्तांबुल पहुंचीं। रोजी ने बताया कि उन्होंने 2018 में 'रन रोजी रन' कैंपेन के तहत दुनिया भर में दौड़ना शुरू किया था। अब तक वह 12 देश पार कर चुकी हैं। उनका अगल स्टॉप जॉर्जिया में होगा। वह हर दिन करीब 20 किमी दौड़ती हैं और लोगों से मदद मांगती हैं। वह एक ट्रॉली बांधकर दौड़ती हैं, जिसमें उनकी जरूरतों का सामान है। अप्रैल 2015 में नेपाल में भूकंप आया था। जिसमें कई शहर तबाह हो गए थे।